Gulbadan Begum ka Humayunama
- New Delhi National Book Trust 2020
- 118p.,ill
मुगलकाल के दो बादशाहों-बाबर और हुमायूं के देश-काल-परिस्थितियों का एकमात्र प्रामाणिक विवरण प्रस्तुत करता है गुलबदन बेगम कृत 'हुमायूंनामा' । गुलबदन बेगम का पालन-पोषण हुमायूं की मां माहम बेगम ने किया था और तभी गुलबदन का हुमायूं के प्रति विशेष लगाव था। अकबर उनका बहुत आदर करते थे । उनकी मौत पर अकबर ने उनके जनाजे को स्वयं कंधा दिया था। यह किताब 1576 में गुलबदन ने तब लिखी थी, जब अकबर ने आदेश दिया था कि वे सभी लोग जो बाबर और हुमायूं से जुड़े रहे हैं, उनके संस्मरण लिखें । यह पुस्तक मूलरूप से फारसी में लिखी गई थी और इसके हिंदी अनुवाद को नागरी प्रचारिणी सभा, काशी ने पहली बार प्रकाशित किया था ।