TY - BOOK AU - Abhinav TI - Teen Krishi Vidheyak aur Mazdoor Varg ka Nazariya SN - 978-81-87728-00-9 U1 - 338.185 PY - 2020/// CY - Lucknow PB - Rahul Foundation KW - Agriculture KW - Commodity Prices KW - Law KW - Policy KW - Economics KW - Rural N2 - आनन-फ़ानन में लाये गये इन कृषि विधेयकों से किन्‍हें लाभ होगा, किन्‍हें नुक़सान होगा? मौजूदा किसान आन्‍दोलन का वर्ग चरित्र क्‍या है? वे कौन से मुद्दे हैं जिन्‍हें लेकर मज़दूर वर्ग और ग़रीब किसानों को इन विधेयकों का विरोध करना चाहिए? क्‍या मज़दूर वर्ग इन विधेयकों के मज़दूर व ग़रीब-विरोधी प्रावधानों का विरोध कृषि क्षेत्र के पूँजीपति वर्ग, यानी धनी किसानों व कुलकों के मंच से कर सकता है? क्‍या इनके साथ मिलकर कोई फ़ासीवाद-विरोधी आन्‍दोलन खड़ा क‍िया जा सकता है? ये प्रश्‍न आज मेहनकतशों के आन्‍दोलन से जुड़े और उससे सरोकार रखने वाले हर व्‍यक्ति से सरोकार रखते हैं। यह पुस्तिका मार्क्‍सवादी नज़रिये से इन सवालों का विश्‍लेषण करती है। पुस्तिका की विषयवस्‍तु इन सवालों पर केन्द्रित है : कृषि-सम्‍बन्‍धी तीन विधेयक: इन विधेयकों में क्‍या है? लाभकारी मूल्‍य की व्‍यवस्‍था: किसका फ़ायदा, किसका नुक़सान? औद्योगिक पूँजीपति वर्ग और कृषक पूँजीपति वर्ग के बीच अन्‍तरविरोध और मज़दूर वर्ग की अवस्थिति धनी किसान व कुलक अचानक “मज़दूर-किसान एकता” का हिमायती क्‍यों हो गया है? तीन कृषि विधेयकों के प्रावधानों में मज़दूरों और मेहनतकशों के ख़िलाफ़ क्‍या है? क्‍या धनी किसानों-कुलकों के आन्‍दोलन के मंच से कृषि विधेयकों के जनविरोधी प्रावधानों का विरोध करना सम्‍भव है? क्‍या मज़दूर वर्ग और उसका हिरावल प्रान्‍तों के संघीय अधिकारों का निरपेक्ष समर्थन कर सकते हैं? क्‍या धनी किसानों व कुलकों के इस आन्‍दोलन से तात्‍कालिक तौर पर रणकौशलात्‍मक फ़ासीवाद-विरोधी मोर्चा बन सकता है? ER -