| 000 | 04178nam a2200241Ia 4500 | ||
|---|---|---|---|
| 008 | 220810s9999 xx 000 0 und d | ||
| 020 | _a978-8126729425 | ||
| 082 |
_a891.431 _bPAN |
||
| 100 | _aPandey, Manager. | ||
| 245 | 0 | _aMughal Badshashon ki Hindi Kavita | |
| 260 |
_aNew Delhi _bRajkamal Paper Backs _c2016 |
||
| 300 | _a135p. | ||
| 520 | _aयह आश्चर्यजनक लगेगा, लेकिन तथ्य है, कि बाबर से लेकर बहादुरशाह जफ़र तक, लगभग सभी मुग़ल बादशाह शायर और कवि भी थे; और उन्होंने फारसी-उर्दू में ही नहीं, ब्रजभाषा और हिंदी में भी काव्य-रचना की । यह पुस्तक प्रमाण है कि जिस भी बादशाह को राजनीति और युद्धों से इतर सुकून के पल नसीब हुए, उन्होंने कवियों-शायरों को सक देने के अलावा न सिर्फ कविताएँ-गजलें लिखी, अपने आसपास ऐसा माहौल भी बनाया कि उनके परिवार कि महिलाएँ भी काव्य-रचना कर सकें । लिखित प्रमाण है कि बाबर की बेटी गुलबदन बेगम और नातिन सलीमा सुल्ताना फारसी में कविताएँ लिखती थीं । हुमायूँ स्वयं कवि नहीं था, लेकिन काव्य-प्रेम उसका भी कम नहीं था । अकबर का कला-संस्कृति प्रेम तो विख्यात ही है, वह फारसी और हिंदी में लिखता भी था । 'संगीत रागकल्पदुम' में अकबर कि हिंदी कविताएँ मौजूद हैं । जहाँगीर, नूरजहाँ, फिर औरंगजेब कि बेटी जेबुन्निसाँ, ए सब या तो फारसी में या फारसी-हिंदी दोनों में कविताएँ लिखते थे । कहा जाता है कि शाहजहाँ के तो दरबार कि भाषा ही कविता थी । दरबार के सवाल-जवाब कविता में ही होते थे । दारा शिकोह का दीवान उपलब्ध है, जिसमे उसकी गजलें और रुबाइयाँ हैं । अंतिम मुग़ल बादशाह जफ़र कि शायरी से हम सब परिचित हैं । उल्लेखनीय यह कि उन्होंने हिंदी में कविताएँ भी लिखी जो उपलब्ध भी हैं । कहना न होगा कि हिंदी के वरिष्ठ आलोचक डॉ. मैनेजर पाण्डेय द्वारा सम्पादित यह संकलन भारत में मुग़ल-साम्राज्य कि छवि को एक नया आयाम देता है; इससे गुजरकर हम जान पाते हैं कि मुग़ल बादशाहों ने हमें किले और मकबरे ही नहीं दिए, कविता की एक श्रेष्ठ परम्परा को भी हम तक पहुँचाया है ।. | ||
| 546 | _aHindi | ||
| 650 | _aHindi Literature | ||
| 650 | _aHindi poems | ||
| 650 | _aHindi poetry | ||
| 650 | _aKings | ||
| 650 | _aMughals | ||
| 650 | _aPoems | ||
| 650 | _aPoetry | ||
| 942 | _cBKS | ||
| 999 |
_c2094 _d2094 |
||