000 02997nam a22001697a 4500
008 240725b |||||||| |||| 00| 0 eng d
020 _a9393267359
082 _a491.44/MH
_b5376
100 _aMadhav Hada
245 _aGuru Nanak: Kaljayi Kavi Aur Unka Kavya
260 _aDelhi,
_bRajpal and Sons,
_c2023
300 _a130 p.
520 _aसिख धर्म की बुनियाद रखनेवाले, गुरु नानक (1469 ई. - 1539 ई.), मध्यकालीन संत भक्ति के सबसे असाधारण व्यक्तित्व हैं जिन्हें अक्सर 'पवित्र आत्माओं का राजा', 'हिन्दुओं का गुरु' और 'मुसलमानों का पीर' भी कहा जाता है। गुरु नानक की वाणी में कविता अनायास है और परमात्मा की एकता का विचार उनकी वाणी में सर्वोपरि है जिसे वे अलग-अलग तरीकों से दोहराते हैं। जहाँ एक ओर गुरु नानक की वाणी में उस समय के लोकप्रिय संतों की रचनाएँ सम्मिलित हैं, वहीं उसमें उनका अपना बहुत कुछ मौलिक भी है। विशेषकर ईश्वर की प्रकृति का जो वर्णन उन्होंने किया है, वैसा सूक्ष्म और विस्तृत वर्णन किसी और मध्यकालीन संत के यहाँ नहीं मिलता। मध्यकालीन संतों की वाणियों के कई मत-पंथ अस्तित्व में आए लेकिन गुरु नानक का पंथ ही ऐसा इकलौता पंथ है, जो उनके बाद भी निरंतर और जीवंत होता रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि उनकी वाणी केवल एक विचार नहीं है बल्कि लाखों लोगों की जीवन-पद्धति का आधार बन गयी है। प्रस्तुत चयन में गुरु नानक की प्रामाणिक और आधिकारिक मानी जाने वाली रचनाओं में से श्रेष्ठ रचनाओं को प्रस्तुत किया गया है। इस चयन का संपादन डॉ. माधव हाड़ा ने किया है |
546 _aHIndi
650 _aPoetry, Sikhism, Bhakti, Hindi
942 _cBKS
999 _c5883
_d5883